Wednesday, May 27, 2015

Story Behind Logos

किसी भी कंपनी के लोगो में उस कंपनी के बारे में कई बातें छुपी होती हैं। लोगो में कई मीनिंग छुपे होते हैं जो कंपनी के बारे में सबकुछ बयां करते हैं। 

1. Samsung

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनाने वाली कंपनी सैमसंग अग्रणी कंपनियों में से एक है। कंपनी भारतीय स्मार्टफोन मार्केट पर अपना कब्जा जमाए हुए है। सैमसंग का लोगो दुनिया में जबसे ज्यादा पहचाना जानेवाला लोगो है। Samsung एक कोरियन नाम है। यह दो शब्दों से बना है। 'Sam' और 'sung' Sam का मतलब है 'Three' और Sung का मतलब होता है 'Stars' साउथ कोरिया की भाषा में समझें तो Samsung का मतलब होता है कुछ बड़ा और पावरफुल।

2. Google

Google
के लोगो में पहले 4 लेटर्स में प्राइमरी कलर का इस्तेमाल किया गया है और 5वें को सेकंट्री कलर दिया गया है। बता दें कि गूगल का लोगो डिजाइन करने वाले डिजाइनर ने ऐसा जान बूझकर किया है। गूगल दुनिया को ये बताना चाहता था कि वो दूसरों के बनाए नियम पर नहीं चलता बल्कि नियमों को तोड़कर अपना नया नियम बनाता है। ऐसा करने के लिए गूगल ने अपने लोगो में सिंपल लेटर्स और कलर्स का प्रयोग किया।
3. Amazon

अमेजन के लोगो में बनाया गया येलो ऐरो सिर्फ स्माइली नहीं है। Amazon में A से Z की तरफ इशारा करता ऐरो बताता है कि आप अमेजन पर A टू Z सबकुछ खरीद सकते हैं।

4. Sony VAIO

SONY VAIO
के नोटबुक क्वालिटी में अच्छे और लुक में स्मार्ट हैं। VAIO का लोगो अलग है और दुनिया भर में पहचाना जाता है। VAIO के पहले दो लेटर्स ऐसे अरेंज किए गए हैं जो एनालॉग सिग्नल दर्शाते हैं। आखिरी 2 लेटर्स I और O डिजिटल वर्ल्ड की याद दिलाते हैं।

5. Apple

अपने आईफोन या मैक के पीछे बना लोगो तो आप रोज देखते होंगे लेकिन क्या आपने सोचा है कि एप्पल ने अपने लोगो के लिए पूरे एप्पल के बदले कटा हुआ एप्पल क्यों चुना। एप्पल से एक बाइट लिया गया है जो कंप्यूटर के टर्म Byte को रिप्रेजेंट करता है। साथ ही एप्पल का कहना है कि यह 'Tree of Knowledge' का वर्जित फल है जिसका जिक्र आदम और ईव की कहानी में किया गया है।

6. Cisco

Cisco
की स्थापना साल 1996 में सैन फ्रांसिस्को में की गई थी लेकिन कंपनी के जिस लोगो को आज लोग पहचानते हैं वह साल 2006 में बनाया गया था। Cisco के ऊपर बने लाइन्स सैन फ्रांसिस्को में बने गोल्डन गेट ब्रिज को रिप्रेजेंट करते हैं। ये लाइल डिजिटल सिग्नल को भी दर्शाते हैं। बता दें कि कंपनी का नाम Cisco भी सैन फ्रांसिस्को से ही लिया गया है।
7. Wikipedia

आप किसी भी इंफॉर्मेशन के लिए जिस विकीपीडिया का इस्तेमाल करते हैं उसके लोगो में भी गहरा रहस्य छुपा हुआ है। वीकिपीडिया का लोगो एक इनकंप्लीट ग्लोब से बनाया गया है। इसमें कई भाषाओं में पजल्स दिए गए हैं। अधूरा ग्लोब वीकिपीडिया के 'Incomplete neture' को दिखाता है। बता दें कि वीकिपीडिया पर जो इंफॉर्मेशन हैं उसे यूजर्स एडिट कर सकते हैं। यूजर्स इसमें कभी भी नई जानकारियां जोड़ सकते हैं इसलिए इसका लोगो इनकंप्लीट है।

8. Dell

Dell
के लोगो को ध्यान से देखें तो उसमें 'E' पीछे की तरफ मुड़ा हुआ है। इसके पीछे कंपनी के फाउंडर माइकल डेल की दुनिया को घुमा यानी कि बदल देने की कल्पना है। कुछ लोग तिरछे 'E' को फ्लॉपी डिस्क के तौर पर भी देखते हैं।

9. Picasa

गूगल पिकासा गूगल के ऑर्गनाइजिंग, शेयरिंग और एडिटिंग फोटोज के नेचर को रिप्रेजेंट करता है। लोगो का कलरफुल पोर्शन कैमरा शटर को दर्शाता है। लोगो के अंदर का व्हाइट स्पेस घर के डिजाइन को दिखाता है। बता दें कि स्पेनिश में 'casa' का मतलब होता है घर जबकि 'Pi' पिक्सल इंडेक्स दर्शाता है।
10. LG

LG
के लोगो को ध्यान से देखें तो L और G मिलकर स्माइलिंग फेस बनाते हैं। इसमें L से नाक बना हुआ है और G फेस का आउटलाइn 


11. IBM


IBM
के लोगो में पूरी दुनिया के लिए हीडेन मैसेज है। इसमें अक्षरों के बीच से गुजरता सफेद लाइन सभी जगह बराबर है और यह दुनिया को इक्वालिटी का मैसेज देता है। IBM के लोगो को डिजाइनर Paul Rand ने डिजाइन किया है।

No comments:

Post a Comment