Thursday, April 9, 2015

धीरू भाई अम्बानी के अनमोल विचार

धीरू भाई अम्बानी के अनमोल विचार 

  • बड़ा सोचो , तेजी से सोचो , सबसे पहले सोचो। विचारो पर किसी का एकाधिकार नहीं होता 
  • हम अपने लोगो पर दाँव लगाते है। 
  • आप और आपकी टीम का D.N.A एक ही है। 
  • मेरा मानना है कि रिलायन्स की सफलता को किसी एक समूह की विशेषताओं व उपलब्धियों के नाम नहीं किया जा सकता है, इसे विजय  की प्रक्रिया या एक ऐसी आत्मा के रूप में देखा जाना चाहिए , जो पुरे रिलायंस परिवार को एक साथ मानती है। 
  • रिलायंस की सफलता , भारत की क्षमताओं , उसके लोगो की प्रतिभा उद्यमियों , प्रबंधको व कर्मचारियों की शक्तियों का प्रतिबिम्ब है। 
  • मैंने गीता को जीवन में ढाला है.
  • आपका सपना आपकी हदों में होना चाहिए , हवा में नहीं ताकि आप उसे पा सके। 
  • हम  सबको विश्वास करना सीखना चाहिए। कई शताब्दियों से भारतीयों को दूसरे भारतीयों पर अविश्वास करना सिखाया गया है. इससे राष्ट्रीय ऊर्जा का नाश हुआ है. अविश्वास से पहले का भी नाश होता है. अविश्वास लोगो को छल बल करने को मजबूर करता है।  विश्वास व पारदर्शिता से उद्यमशीलता को प्रोत्साहन मिलता है.
  • अगर आप पक्के संकल्प व सम्पूर्णता के साथ काम करेंगे , तो सफलता आपका साथ देगी।

No comments:

Post a Comment